पावंटा विधानसभा क्षेत्र की बद्रीपुर पंचायत से किरनेश जंग ने शूरू किया प्रचार
देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब
सिरमौर जिला के पावंटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक चौधरी किरनेश जंग को कांग्रेस पार्टी से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट की हरी झंडी मिलने के बाद अपना प्रचार अभियान बद्रीपुर पंचायत में शुरू कर दिया है उन्होंने डोर टू डोर प्रचार शुरू किया और लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया पूर्व विधायक ने महिलाओं को जो कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने पर गारंटी दी है

उसमें महिलाओं को हर महीने 15 सौ रुपए दिए जाएंगे इस बारे भी बताया और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने को कहा यहां पर अधिकांश महिलाओं ने बताया कि महंगाई के इस दौर में अपना परिवार का पालन पोषण करने में काफी असुविधा हो रही है और गैस के दाम राशन काफी महंगा हो गया है युवाओ ने बताया कि हम काफी पढ़ लिख लिए पर कोई रोजगार नहीं है और वर्तमान सरकार रोजगार की बड़ी-बड़ी बातें करती रही है लेकिन रोजगार न मिला

पंचायत के लोगों ने बताया कि भाजपा राज में खर्चा चलाना काफी मुश्किल हो गया है और इस बार इस सरकार को हम लोग सत्ता से बाहर करेंगे