लाल बहादुर शास्त्री भारत के लोगो के हृदय के लाल – सुरेश भारद्वाज

Share this post

लाल बहादुर शास्त्री भारत के लोगो के हृदय के लाल – सुरेश भारद्वाज

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन में सत्य अहिंसा तथा स्वच्छता रूपी नई सोच स्थापित कर आंदोलन को गति प्रदान की थी। यह विचार आज शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला नगर के टूटीकडी में मे तरुण अवस्था के बालकों द्वारा आरंभ किए गए चेस क्लब द्वारा आयोजित स्वच्छता परहरीयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के उपरांत अपने संबोधन में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दिखाने के लिए तत्पर हुआ विचार था जिसने ग्रामीण परिवेश और अर्थव्यवस्था के साथ साथ सभी वर्गों का भी साथ प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपने बौद्धिक बल और राजनीतिक प्रतिबद्धता से भारत का नेतृत्व किया। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को भारत के लोगों के हृदय का लाल बताया।
उन्होंने कहा कि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के विचार आत्मनिर्भर भारत और स्वच्छता को अधिमान देते हुए जहां स्वावलंबन का नया सूत्रपात किया वही स्वच्छता को जन अभियान बनाकर नारी सम्मान की रक्षा की। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत जहां देश में लगभग 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया वहीं प्रदेश में 2 लाख शौचालय निर्मित किए गए।
उन्होंने आज टूटीकंडी में लगभग 20 स्वच्छता परहरीयों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने आज अप्पर कैथू क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए कैथू से तार घर के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की टैक्सी सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।