शिमला में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान मशोबरा में छः किलोमीटर रास्ते की सफाई

Share this post

शिमला में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान मशोबरा में छः किलोमीटर रास्ते की सफाई

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज मशोबरा क्षेत्र में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करते हुए लगभग 6 किलोमीटर के रास्ते को साफ किया इस अभियान में अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ,खंड विकास अधिकारी मशोबरा मोहित रत्न, स्वयं सहायता समूह व व्यापार मंडल मशोबरा के पदाधिकारी व सदस्यों एवं ग्रामीण जनता ने न भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता विचार नहीं बल्कि जीवन शैली है जिसे अपनाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने प्रत्येक भारतीय को प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस विचार को जन जन तक पहुंचा कर जन अभियान बनाने का अनुकरणीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को हमे अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाकर कार्य करना चाहिए।

उन्होंने गांव वासियों से अपील की की हम लोकतंत्र की मजबूती के लिए अवश्य मतदान करें। उन्होंने पात्र युवाओं जो 1 अक्टूबर 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हम सभी को मतदान के अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है जिसके लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है।

उन्होंने स्थानीय जनता द्वारा रखी विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए धन की उपलब्धता का आश्वासन भी दिया
उन्होंने मूल कोटि पंचायत घर कार्यालय का भी उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि 7 लाख ₹50000 की लागत से इस कार्यालय में ग्राम सभा बैठक हॉल व कार्यालय का निर्माण किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यालय के बनने से मूल कोटि पंचायत घर मैं लोगों की सुविधाओं से संबंधित होने वाले कार्यों में सुगमता होंगी