शहीद कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल हलांह में राष्ट्रीय सेवा योजना का साप्ताहिक शिविर

Share this post

शहीद कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल हलांह में राष्ट्रीय सेवा योजना का साप्ताहिक शिविर

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

जिला सिरमौर उपमंडल शिलाई शिक्षा विकास खंड बकरास के अंतर्गत शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है! शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी जिला समन्वयक एवं सदस्य सलाहकार समिति हिमाचल प्रदेश राम भज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया

कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर में 50 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं जिसमें 28 लड़कियां एवं 22 लड़के शामिल हैं! इस सात दिवसीय विशेष शिविर में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत हलाँ यशपाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रुप में एवं विशेष अतिथि के रुप में दिनेश ठाकुर ने शिरकत की!
सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया!

तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया गया! राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ द्वारा मुख्य अतिथि,विशेष अतिथि एवं समस्त स्टाफ को राष्ट्रीय सेवा योजना बैज, टोपी पहनाकर राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार में शामिल किया गया! उसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया! मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान यशपाल ठाकुर ने शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी!

धर्मपाल शर्मा ने मंच संचालन एवं अनिल शर्मा ने मुख्य अतिथि का वोट ऑफ थैंक्स किया! मुख्य अतिथि के समक्ष शिविर में भाग ले रहे हैं स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया! जिसे मंच पर बैठे मुख्य अतिथि के साथ-साथ सभी सज्जनों ने खूब सराहा! शिविर के दूसरे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत हलाँ द्वारा 3 वर्ष पूर्व बनाई गई दीवार एवं विद्यालय परिसर के मध्य गड्ढे की भरवाई का कार्य किया जा रहा है!

शिविर के दौरान रात को लड़कियों के साथ विज्ञान स्नातक सपना शर्मा एवं लड़कों के साथ कला स्नातक धर्मपाल शर्मा अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं !इस अवसर पर विद्यालय राजेंद्र सूर्यवंशी,धर्मपाल शर्मा,अनिल शर्मा, सपना शर्मा योग शिविर में भाग ले रहे सभी 50 स्वयंसेवक मौजूद रहे!