हलांह में राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर में स्वमंसेवको ने की पंजोड मंदिर परिसर सफाई
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिले के शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है! कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी राम भज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के पांचवें दिन रोजाना की भांति विद्यालय परिसर से गोद लिए हुए गांव भीव तक प्रभात फेरी निकाली गई, उसके बाद योग प्राणायाम करवाया गया तथा समापन समारोह हेतु परेड का पूर्वाभ्यास करवाया गया!

एक ग्रुप को मैस में रखा जाता है जबकि अन्य चार ग्रुपों को प्रोजेक्ट वर्क हेतु चिन्हित स्थानों पर भेजा जाता है! आज प्रोजेक्ट वर्क के लिए स्वयंसेवकों को ग्राम पंचायत नाया पंजौड़ के गांव पंजौड़ ले जाया गया,जहां स्वयंसेवकों द्वारा मंदिर परिसर की सफाई एवं गांव की गलियों को साफ किया गया तथा गांव ठाणा जाने वाले रास्ते की भी सफाई की गई! प्रोजेक्ट वर्क के लिए जाते समय राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के द्वारा रोड सेफ्टी के संदर्भ में लोगों को रैली के माध्यम से भी जागरूक करने का प्रयास किया गया!

शिविर के तीसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रधान ग्राम पंचायत हलाँ संतराम शर्मा रहे! राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मुख्य अतिथि को बैज,टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया! सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की गई! जिनमें लड़कों ने हारूल एवं लड़कियों के द्वारा जौनसारी गाने में नृत्य किया गया! प्रोजेक्ट वर्क के दौरान स्वयंसेवकों के साथ धर्मपाल शर्मा, अनिल शर्मा, राजेंद्र सूर्यवंशी एवं सपना शर्मा साथ रहे!
