शिलाई एस डी एम सुरेश सिंघा ने किया राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर का शुभारम्भ

Share this post

शिलाई एस डी एम सुरेश सिंघा ने किया राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर का शुभारम्भ

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के शिलाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन. एस. एस.) सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया इस शिविर के मुख्य अतिथि ब्लॉक के माननीय एसडीएम श्रीमान सुरेश सिंघा जी रहे स्कूल के प्रधानाचार्य महोदय श्री रमेश चंद द्वारा मुख्य अतिथि महोदय जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया!

यह शिविर 6 से 12 अक्टूबर तक चलेगा मुख्य अतिथि जी ने बच्चों को सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की ज्यादा भागीदारी होने से महिला सशक्तिकरण तथा समाज में शिक्षा से होने वाले बदलाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी उनकी बातों को एनएसएस वॉलिंटियर्स ने ध्यान पूर्वक सुना तथा आने वाले समय में उनके जैसा एक सम्मानित पद पर जाने के लिए दिन रात मेहनत करने की प्रेरणा ली!

इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हाटी विकास मंच शिमला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा जी एवं मुख्य सलाहकार डॉ रमेश सिंगटा जी तथा उनकी समस्त टीम
इन वक्ताओं ने हाटी द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों के बारे में बच्चों को अवगत करवाया तथा अनुसूचित जनजाति से होने वाले लाभ के बारे में बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी!

शुभारंभ समारोह में वाइस प्रिंसिपल रमा शर्मा जी, लेक्चरर इंग्लिश एमआर वर्मा जी, लेक्चरर पोलिटिकल साइंस नारायण चौहान जी, प्रोग्रामिंग ऑफिसर यशवंत नेगी जी तथा फीमेल प्रोग्रामिंग ऑफिसर सुमन पोजटा जी, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंघटा, राजेश चौहान जी, नरेश शर्मा, जवाहर देसाई, सुनीता पुंडीर, बंदना देसाई, आईटी सेल के इंदर पुंडीर जी एवं समस्त स्टाफ साथी हाटी पदाधिकारी एडवोकेट श्याम चौहान जी, उपाध्यक्ष कपिल चौहान जी एवं अनुज शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे !