शिमला में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया आधुनिक पार्क का उद्घाटन

Share this post

शिमला में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया आधुनिक पार्क का उद्घाटन

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां अनाडेल वार्ड मैप गोल पहाड़ी क्षेत्र मैं एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित आधुनिक पार्क एवं open air gym का उद्घाटन किया.
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत शिमला शहर में 220 करोड़ के अमृत मिशन के तहत कार्य किए गए हैं तथा स्थानीय लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है.

उन्होंने बताया कि शिमला शहर में पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए सतलुज से पानी ला जा रहा है और इस परियोजना के लिए विश्व बैंक द्वारा राशि उपलब्ध कराई जा रही है.
उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधुनिक सुविधाएं एवं डे केयर सेंटर बनाए गए हैं ताकि वह अपने आप को समाज का अभिन्न हिस्सा महसूस कर सकें.


हिम्फेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया.
इस अवसर पर पूर्व महापौर कुसुम Sadret, Sunil Dhar, Pardeep Kashyap, नगर निगम आयुक्त आशीष कोली अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर वह अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.