पारली-फोराड़ में शिरगुल मंदिर समिति द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
शिलाई उपमंडल की पंचायत बेला के शिरगुल मंदिर समिति पारली-फोराड़ द्वारा शिरगुल महाराज के प्रांगण में पाईता उत्सव बड़े हर्ष वो उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन पर्व के उपलक्ष में शिरगुल महाराज की पालकी मुहरों सहित लिम्बर नृत्य एवम् ढोल नगाड़ों के साथ महाराज के प्रांगण में दर्शनार्थ हेतु रखे गए।

इस अवसर पर शिरगुल मंदिर समिति पारली फोराड द्वारा एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि शिलाई के युवा जनसेवी व युवा नेता रजत सिंह तोमर अधिवक्ता एवम् सदस्य रेड क्रॉस सोसाइटी रहे।
इसके अलावा उनके साथ विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप बिरसांटा, कनिष्ठ अध्यापक, अन्य अतिथि भगत सिंह, प्रधान बेला पंचायत, विरेन्द्र बिरसांटा, उप प्रधान, बेला पंचायत, मोहन ठाकुर टीजीटी , कपिल शर्मा उप प्रधान शिलाई पंचायत तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की।
सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण आत्मा राम शर्मा जी, इंदर शर्मा जी, जौनसार बावर के प्रसिद कलाकार मातवर राय तथा हाटी कलामंच चयाना के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि रजत सिंह तोमर ने शिरगुल मंदिर समिति पारली फोराड को हर संभव सहायता के लिए आश्वासन दिया तथा मंदिर प्रांगण के लिए 2 लाख स्वीकृत करा के दिए।
जिसके लिए शिरगुल मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय नेगी ने समस्त गांव और मंदिर कमेटी की ओर से उनका धन्यवाद किया। उन्होंने बताया की कमेटी द्वारा हर वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम को आयोजित करने का लक्ष्य सिर्फ शिरगुल मंदिर निर्माण के लिए धन राशि एकत्रित करना एवं अपनी संस्कृति को संजोए व बढ़ावा देना है। उन्होंने समस्त दानी सजनों और गांव वासियों का भी धन्यवाद किया जिनके बदौलत मंदिर का निर्माण हो रहा है, इस शुभ अवसर पर उन्होंने समस्त गांव वासियों से मंदिर निर्माण को पूर्ण कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया।