शहीद कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल हलांह में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर समापन
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के शिक्षा खंड बकरास के शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँह में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया! शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँह में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया

कि विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला समन्वयक जिला सिरमौर राम भज शर्मा की अगुवाई में शिविर बहुत अच्छा रहा! शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ यशवंत सिंह परमार वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में फल एवं सब्जी के विभागाध्यक्ष एवं मुख्य वैज्ञानिक के पद पर आसीन डॉक्टर धर्मपाल शर्मा रहे! सर्वप्रथम विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मुख्य अतिथि को वैज, टोपी, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया! तत्पश्चात विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी राम भज शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि के समक्ष सात दिवसीय विशेष शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई!

राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवियों द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत पेश किया गया! समापन समारोह के सुअवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर धर्मपाल शर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को एवं सभी बच्चों को सुबह उठ कर अपने माता-पिता के पैर अवश्य छूने चाहिए क्योंकि पहले गुरु माता पिता होते हैं! यदि विद्यार्थी ऐसा नहीं करते हैं तो विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को वाधा आ सकती हैं! साथ में मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखनी है यदि किसी विद्यार्थी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो कृपया ऐसे विद्यार्थी संपर्क करें और उनकी आर्थिक सहायता की जाएगी!

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के समक्ष शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवकों के द्वारा कार्यक्रम के बीच बीच में रंगारंग प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई! शिविर के सात दिनों में स्वयंसेवकों के द्वारा जहां विद्यालय में विद्यालय परिसर एवं दीवार के मध्य गड्ढे की भराई की गई वहीं गोद लिए हुए गांव पंजौड़, एवं विद्यालय परिसर से सड़क तक जाने वाले रास्ते को संवारा गया! स्वयंसेवी दीक्षा के नेतृत्व में जौनसारी गाने एवं बंटी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों के द्वारा हारूल में नृत्य किया गया!

अंत में समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने मुख्य अतिथि के साथ रंगारंग प्रस्तुतियों में भाग लिया! इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंडित ब्रह्मदत्त, केंद्राध्यक्ष वीर सिंह चौहान, शिविर में सहयोग दे रहे धर्मपाल शर्मा, अनिल शर्मा, राजेंद्र सूर्यवंशी, सपना शर्मा, रण सिंह पोजटा एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा!