यूथ स्पोर्ट्स क्लब क्यारी द्वारा 12 वी कबड्डी खेल प्रतियोगिता संम्पन्न

Share this post

यूथ स्पोर्ट्स क्लब क्यारी द्वारा 12 वी कबड्डी खेल प्रतियोगिता संम्पन्न

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

श्री जाहरवीर यूथ स्पोर्ट्स क्लब क्यारी द्वारा दशहरा अवसर पर आयोजित 12 वीं कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है समापन समारोह के मुख्यअतिथि कुलदीप राणा अध्यक्ष सिरमौर कब्बड्डी एसोसियन रहे मुख्य अतिथि के आगमन पर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया

इस अवसर पर कुलदीप राणा ने क्लब द्वारा शानदार स्वागत के लिए समस्त ग्रामीण वासियों का और यूथ स्पोर्ट्स क्लब क्यारी का हार्दिक आभार व्यक्त किया और साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी उन्होंने कहा कि हमारे अनुसूचित जाति समाज के युवाओ को खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्लेटफार्म दिया जा रहा है, जिसमें हमारे अनुसूचित युवा खिलाड़ी भाईयो को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है

,आपके द्वारा खेलो के लिए पिछले 12 वर्षों से ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं जो कि काबिले तारीफ है, मैं व्यक्तिगत रूप से आपके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए आपको बधाई देता हूं कबड्डी जैसे खेलों में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए ऐसे अवसर देने से निश्चय ही भविष्य में इस क्षेत्र से भी कई खिलाड़ी कबड्डी जैसे खेलों में भी राष्ट्र स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा पाएंगे।