भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किया डिजिटल e-RUPI, जानें किस तरह होगा भुगतान

Share this post

भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किया डिजिटल e-RUPI, जानें किस तरह होगा भुगतान

देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली

बैंकिग धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को लेकर अब रिजर्व बैंक ने ई रुपये को जारी कर दिया है भारत के पहले e-RUPI की लॉन्चिंग का रास्ता साफ हो गया है। e-RUPI डिजिटल करेंसी की तरह काम करेगा। इसमें खास बात यह होगी कि इसके इस्तेमाल के लिए बिजली या इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। शुरुआत में इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में किया जाएगा, बाद में इसका दायरा बढ़ाया जाए

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपना कॉन्सेप्ट नोट जारी किया है, जिसमें कई बड़ी जानकारियां दी गई हैं। हाल के दिनों में बैंकिंग धोखाधड़ी और धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ई-रुपये की अवधारणा को रखा गया है जो लेनदेन में पूरी तरह से सुरक्षित होगा।