शिलाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में राष्ट्रीय सेवा शिविर का हुआ समापन समारोह
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
कार्तिकेय तोमर
सिरमौर जिला के शिलाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर का समापन हो गया है
12 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन समारोह दिवस के मुख्य अतिथि एसएमडीसी प्रेसिडेंट ओपी तोमर रहे |

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को बैच एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया | मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर अशोक राणा एवं कवंर मिश्रा रहे|
मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंगटा ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के बारे मैं विस्तृत रिपोर्ट को मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया | तत्पश्चात बच्चों ने कल्चरल प्रोग्राम कर मुख्य अतिथि का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया|
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया |
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश तोमर ने बच्चों को मेडल से सम्मानित कर उन्हें आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दी |

बच्चों ने तमाम बुद्धिजीवियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा आने वाले भविष्य में इन चीजों पर अमल करने की प्रेरणा ली |
अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर यशवंत सिंह नेगी जी ने समारोह में उपस्तिथ लोगों का धन्यवाद एवं अभिनंदन किया| इस मौके पर सुमन पोजटा ,मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंगटा , नारायण सिंह ,जवाहर देसाई, संगीता तोमर सुनीता पुंडीर, चंद्रेश शर्मा, खजान सिंह नेगी, सूरत सिंह वर्मा एवं नीलम शर्मा इत्यादि|