सतोंन के निकट भटरोग में निर्बाध गति से हो रहा अवैध खनन

Share this post

सतोंन के निकट भटरोग में निर्बाध गति से हो रहा अवैध खनन

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के सतोंन के निकट भटरोग में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के चलते कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप चौहान ने पुलिस को दी एक शिकायत में इस पर रोक लगाने की मांग की है

प्रदीप चौहान ने बताया कि भटरोग में रोजाना हो रहे खनन को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है कि अवैध खनन व्यवसायी व रोजाना टिप्पर चालकों की मनमानी से लोग परेशान हैं वही अवैध खनन होने से राजस्व विभाग को भी करोड़ों रुपए की चपत लग रही है
उन्होंने बताया कि भटरोग में रोजाना जमकर खनन किया जा रहा है जिसकी शिकायत पुलिस विभाग के साथ-साथ माइनिंग विभाग,सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है की रेत, बजरी माफियाओं पर नकेल कसी जाए

प्रदीप चौहान ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी एक दिवसीय दौरे पर सतोन में पहुंच रहे हैं उनसे भी आग्रह रहेगा कि जरा एक नजर भगरोग की ओर भी देना यहां पर पिछले कई वर्षों में कई करोड़ों का अवैध खनन हो चुका है ओर वर्तमान में भी जारी है और यह सब भाजपा राज में चल रहा है पत्रकारों को जानकारी में बताया कि आने वाले समय में अमित शाह को भी शिकायत भेज रहा हूं ताकि जिन भाजपा नेताओं के इशारे पर जमकर खनन हो रहा है सारी बातें हमेशा को पत्राचार के माध्यम से भेजी जाएगी