चिड़गावँ में स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के तहत चलाया गया सफ़ाई अभियान-मनीषा शर्मा

Share this post

चिड़गावँ में स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के तहत चलाया गया सफ़ाई अभियान-मनीषा शर्मा

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला/चिड़गावँ

शिमला जिला में जनभागीदारी की भावना के साथ नेहरू युवा केंद्र, शिमला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आज राजकीय प्रोद्योगिकी संस्थान चिड़गाँव के छात्रों के साथ मिल कर स्वच्छ भारत 2.0 अभियान के तहत संस्थान के परिसर एवं इसके आसपास के क्षेत्र में सफ़ाई अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम में संस्थान के तक़रीबन 60स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में तक़रीबन 70 किलो कूड़ा एकत्र करके उसका विधिवत ढंग से निस्तारण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य संचालन नेहरू युवा केंद्र शिमला की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी साक्षी एवं राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान चिड़गाँव के प्राचार्य श्री कार्तिक ठाकुर जी का रहा। नेहरू युवा केंद्र शिमला की ज़िला युवा अधिकारी सुश्री मनीषा शर्मा ने बताया की अपशिष्ट कचरा संग्रह तथा उसका निस्तारण इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य स्थान (हॉटस्पॉट) पर्यटन स्थल, शैक्षणिक संस्थान, बस स्टैंड/रेलवे स्टेशन एवं उनके आसपास के स्था्न, राष्ट्रीय राजमार्ग, ऐतिहासिक एवं धरोहर भवन, धार्मिक स्थल व उनके आसपास के स्थान, अस्पताल और जल स्रोत, इत्यादि होंगे। और यह कार्यक्रम 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक देश के सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों और घरों की सफाई का आयोजन करना है, जिसमें समाज के सभी वर्गों, पीआरआई और गैर-सरकारी संगठनों/सिविल सोसायटी संगठनों सहित सरकारी संगठनों को शामिल किया जाएगा, ताकि अपनेआसपास के वातावरण या स्थानों को स्वच्छ और कचरा मुक्त रखने के लिए नागरिकों में जागरूकता एवं गर्व की भावना उत्पन की जासके। इसके साथ ही यह अभियान ‘स्वच्छ काल: अमृत काल’ का मूल मंत्र देगा