कफोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर के शुभारम्भ में गुमान चौहान रहे मुख्य अतिथि

Share this post

कफोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर के शुभारम्भ में
गुमान चौहान रहे मुख्य अतिथि

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के उपमंडल कफोटा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ किया गया !

जिसमें रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट हिमाचल प्रदेश होमगार्ड गुमान चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया! इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत पाब् बोकाला के उपप्रधान प्रेम शर्मा, पूर्व प्रधान तोताराम शर्मा तथा पाठशाला के एसएमसी अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान ने प्रमुख रूप से भाग लिया !कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके हुआ तथा उसके बाद छात्रों ने स्वागत गीत सबके सामने प्रस्तुत किया !कार्यक्रम में कुमारी काजल ने मंच संचालन की भूमिका को बहुत सुंदर तरीके से अंजाम दिया!
इसके बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश चौहान और कार्यक्रम अधिकारी रमेश तोमर उप प्रधानाचार्य सुरेश चौहान के द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को शॉल व टोपी भेंट की गई! इस अवसर पर कुमारी अंजना ने एकल नृत्य पेश करके सबकी वाहवाही लूटी तथा उसके बाद सभी वॉलिंटियर्स ने एनएसएस गीत गाकर वातावरण को देश भक्ति में की भावना से भर दिया !कुमारी काजल ने पाठशाला व एनएसएस के बारे में स्वयं द्वारा रचित कविता पाठ को पढ़कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया !
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी रमेश तोमर प्रवक्ता हिंदी ने आए सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा विस्तार से एनएसएस के उद्देश्य एवं कार्यों के बारे में जानकारी सबके समक्ष रखी! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गुमान चौहान ने छात्रों को एक अच्छे वॉलिंटियर बनने का संदेश दिया तथा उन्होंने कहा कि एनएसएस से छात्रों के व्यक्तित्व में निखार आता है तथा देश सेवा का जज्बा पैदा होता है उन्होंने कहा कि छात्र अपने चरित्र निर्माण के साथ-साथ अपने आप को कुशल भी बनाए ताकि समाज के लिए आप की भूमिका महत्वपूर्ण रहे