शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने की विधानसभा चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

उन्होंने बताया कि उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा मॉडल कोड आफ कंडक्ट के उल्लंघन एवं निर्वाचन expenditure अनुवीक्षण संबंधित जानकारी कंट्रोल रूम से उड़न दस्तों को दी जाएगी ताकि निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया संभव हो सके.

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान ने उपस्थित कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और चुनाव संबंधित संशय दूर किए.
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल सचिन Kanwal ने निर्वाचन expenditure और अनुश्रवण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की और और उपस्थित कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित किया.
इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.