हिमाचल में मतदान का एलान, चुनाव आचार संहिता लागू
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका है। राज्य की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। वहीं, 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कुल 68 सीट है जिनमे 20 सीटें आरक्षित है 17 सीटें अनुसूचित जाति (एस सी) के लिए 3 सीटें अनुसूचित जनजाति (एस टी) के लिए रिजर्व है 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी इन चुनाव में भाजपा को 44 तथा कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी

इस बार हिमाचल में 17 अक्टूबर से चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।
25 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 27 अक्टूबर को स्क्रूटनिंग होगी। 29 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे।
वहीं, 80 साल से ऊपर के लोग अपने घर से ही वोटिंग कर सकेंगे। सभी मतदान केंद्रों को ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाया जाएगा। नामांकन तक नए मतदान अपना नाम जुड़वा सकेंगे।
चुनावों के ऐलान के साथ ही तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।