चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को बैंक खाता खोलना अनिवार्य
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में बैंकर्स की बैठक ली.
उन्होंने आदर्श आचार संहिता के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के कैश संबंधित दिशा-निर्देशों से उन्हें अवगत करवाया और बताया की चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को बैंक खाता खोलना अनिवार्य होगा तथा 10,000 से ऊपर का भुगतान चेक द्वारा करना अनिवार्य होगा.

उन्होंने उपस्थित बैंकर्स से आह्वान किया की निष्पक्ष एवं पारदर्शी विधानसभा चुनावों के लिए वे संदिग्ध खातों पर नजर रखें और निर्वाचन अधिकारी को सूचित करें.
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान वह अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल सचिन कँवल उपस्थित थे.