पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को आय से अधिक सम्पति मामले में किया गिरफ्तार
देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब/होशियारपुर
सतर्कता जांच में पक्ष लेने के लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश करने वाले पूर्वमंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मोहाली अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया है। पेशी के दौरान परिवार से मिलते हुए सुंदर शाम अरोड़ा भावुक हो गए। उन्होंने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस के ए.आई.जी. को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच से अपना नाम हटाने के लिए विजिलेंस के ए.आई.जी. 1 करोड़ की पेशकश की थी। पूर्व मंत्री 50 लाख एडवांस देने चंडीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान जाल बिछाकर विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
