शिमला में विस् चुनाव के दृष्टिगत नियुक्त व्यय प्रेक्षक अजहर जैन क्याल परमबढ की अध्यक्षता में बैठक

Share this post

शिमला में विस् चुनाव के दृष्टिगत नियुक्त व्यय प्रेक्षक अजहर जैन क्याल परमबढ की अध्यक्षता में बैठक

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला, 18 अक्तूबर

विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत आज उपायुक्त कार्यालय बचत भवन सभागार में विधानसभा क्षेत्र 62-कुसुम्पटी, 63- शिमला, 64-शिमला ग्रामीण के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक अज़हर जैन वयाल परमबथ की अध्यक्षता में इन क्षेत्रों के लिए नियुक्त विभिन्न दलों के सदस्यों एवं नोडल अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उड़न दस्ते दल, स्थिर सेवा दल, लेखा दल, नोडल अधिकारी तथा उत्पाद शुल्क एवं कराधान विभाग के सदस्यगण उपस्थित थे।

उन्होंने सभी दलों के सदस्यों से निर्वाचन आयोग द्वारा तय दिशा निर्देशानुसार कार्य करने के आदेश दिए ताकि लोकतंत्र के इस उत्सव में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली का निष्पादन हो सके।
उन्होंने सभी सदस्यों को शराब एवं पैसों की लेन देन पर ज्यादा ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की घटना घटित होती है तो समय रहते उच्च अधिकारियों को सूचित करे ताकि उचित कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण के दौरान जो निर्देश जारी किए गए है सभी अधिकारी उसी तर्ज पर कार्य करे।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।