अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिरमौर में रथयात्रा के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान को कर रहे जागरूक

Share this post

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिरमौर में रथयात्रा के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान को कर रहे जागरूक

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर/नाहन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
जिला सिरमौर के कार्यकर्ता मतदाता जागरण अभियान के तहत 1 नवंबर 2022 से पूरे जिला सिरमौर में रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिरमौर के जिला संयोजक आकाश ठाकुर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि अ.भा.वि.प. हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को मध्यनजर रखते हुए पूरे प्रदेश भर में युवा मतदाता जागरण अभियान के तहत वोट करेगा हिमाचल के तहत 1 नवंबर 2022 से पूरे प्रदेश भर में 5 रथ यात्रा के माध्यम से प्रदेश भर के गांव गांव व घर घर जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करेंगे। यह रथयात्रा नाहन से शुरू होकर पावटा शिलाई रोहनाट हरिपुरधार संगड़ाह से नोहराधार तक रहेगी। इसी रथ यात्रा के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 5 लाख पर्चा भी वितरित करेंगे।इसी कड़ी में आज नाहन बाजार में पर्चा वितरण किया गया।

इसके लिए विद्यार्थी परिषद ने प्रत्येक पंचायत में एंबेसडर बनाए हैं। एंबेसडर भी अपनी पंचायत के प्रत्येक नागरिक से मिलकर उनसे मतदान करने के जागरूक करेंगे। युवाओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए विद्यार्थी परिषद विभिन्न शिक्षण संस्थाओ में जाएगी ।
आकाश ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के साथ साथ समाज के प्रति अपने उतरदायित्वों को भी भली भांति समझता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आम जनमानस को बताएगी वोट हमारी ताकत वोट लोकतंत्र की शान है, वोट के माध्यम से हम लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ कर सकते हैं

युवा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेषतः रचनात्मक कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक, मीडिया तथा सोशल मीडिया, रेलिया, संगोष्ठिया आदि आयोजित की जाएगी। युवाओं और सभी मतदाओं से आग्रह किया जाएगा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान कर योग्य प्रत्याशी का चयन करें व अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आकाश नेगी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता युवा मतदाता जागरण अभियान के तहत अनिवार्य मतदान करने और नोटा का उपयोग करने के बजाए राष्ट्रहित समाजहित में कार्य करने वाले अपने पसंद के व्यक्ति का चयन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यही वजह है

कि विद्यार्थी परिषद प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने के बजाए लोकजागरण अभियान के तहत जगह-जगह घूमकर लोगों को अनिवार्य मतदान करने और नोटा में वोट बर्बाद न करने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि वे राष्ट्रहित में योग्य व्यक्ति योग्य नेता का चयन कर सकें जो राष्ट्र को ऊंचाई पर ले जाकर देश का नाम रौशन करने में सहभागिता निभा सके।