झकण्डो, शंखोली व नैनीधार के दर्जनों परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

Share this post

झकण्डो, शंखोली व नैनीधार के दर्जनों परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

हिमाचल प्रदेश: विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर जहां भाजपा के रुष्ट लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है वही शिलाई क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यो को लेकर कांग्रेस के लोग भाजपा का दामन थाम रहे है इसी क्रम में झकण्डो,शंखोली और नैनीधार पंचायतों के 24 कांग्रेस परिवारों ने भाजपा पर विश्वास जताया और भाजपा में शामिल हो गए

भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह तोमर ने आज क्षेत्र के नैनीधार में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज तक हिमाचल में शिलाई विधानसभा क्षेत्र को पिछड़े क्षेत्र में जाना जाता था लेकिन पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में इतना अधिक विकास हुआ कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की विकसित क्षेत्र के नाम से प्रदेश में चर्चा होती है
बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई में भाजपा की हार होने पर भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई क्षेत्र का इतना विकास किया जिसकी कल्पना भी नही थी क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा जनजातीय घोषित किया क्षेत्र में दो-दो एस डी एम कार्यालय,दो-दो बीडीओ कार्यालय स्कूलों को अपग्रेट किया जहां जरूरत थी कालेज ,आई टी आई खोली गई आई पी एच,विद्युत विभाग के डिवीजन खोले जो जनता ने मांग की वह किया जिससे लोगो को घर द्वार पर सुविधाएं मिल रही है

उन्होंने जनता से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार रिपीट हो रही है कांग्रेस के बहकावे में न आए हाटी मुद्दे के समाधान के बाद कांग्रेस दलित समुदाय को भड़काने का काम कर रही है
काँग्रेस छह दशकों से जनता को गुमराह करती रही है लेकिन इस बार जनता समझ गई है कि इस बार विकास को वोट देना है इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया