सिरमौर में शिलाई क्षेत्र के कांग्रेस नेता दलीप सिंह चौहान कांग्रेस पार्टी से निष्कासित
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला/शिलाई
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर आठ नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। जिला सिरमौर के शिलाई ब्लॉक से प्रदेश कांग्रेस सचिव दलीप सिंह चौहान तथा जिला कुल्लू के आनी ब्लॉक से पंकज परमार सहित आठ नेताओं को पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने यह कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दोनों नेताओं को आगामी छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
दलीप सिंह चौहान सिरमौर के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रहे हैं, इसके अलावा कांग्रेस संगठन में भी कई पदों पर आसीन रहे हैं। इन पर आरोप है कि यह भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह तोमर को अंदरखाते समर्थन दे रहे थे। इसके बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है
इसके अलावा आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव लोक राज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर व विजय कंवर, शिमला शहरी से अभिषेक भरवलिया, सुलह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील कुमार व जसवा परागपुर से मुकेश कुमार पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
दलीप सिंह चौहान सिरमौर के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रहे हैं, इसके अलावा कांग्रेस संगठन में भी कई पदों पर रहे हैं। इन पर आरोप है कि यह भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह तोमर को अंदरखाते समर्थन दे रहे थे। इसके बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है।
अब तक 17 नेता किए पार्टी से बाहर
सबसे पहले कांग्रेस ने छह नेताओं को निष्कासित किया था । पच्छाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, सुलह से पूर्व विधायक सुशील कौल को पार्टी से निष्कासित किया था। इसके बाद बुधवार को जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डाक्टर सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम व जयसिंहपुर से बुद्धि सिंह ठाकुर को पार्टी से बाहर किया था।
दलीप चौहान को हाटीयों की तारीफ करना पड़ा महंगा
पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 वर्षो के लिए निष्काषित प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव व शिलाई क्षेत्र के लाधी महल क्षेत्र के कांग्रेस नेता दलीप सिंह ने बताया कि उन्होंने जनजातीय क्षेत्र घोषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृहमन्त्री अमित शाह ,प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर का आभार व धन्यबाद किया इसमे पार्टी विरोधी क्या बात है जो सच है वह सच ही रहेगा यह तो उनके सिर ठीकरा फोड़ा जा रहा है कि यदि पार्टी सीट नही जीत पाई तो पार्टी विरोधी गतिविधियों बहाना बन पाए उन्होंने बताया कि पार्टी हाई कमान का फैसला सर्वमान्य है वह कांग्रेस के सिपाही है पहले भी रहे आज भी है और आगे भी रहेंगे