कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा शिलाई क्षेत्र के सतोंन में करेगी जनसभा
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
हिमाचल में हो रहे विधानसभा चुनाव में इन दिनों भाजपा -कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए स्टार प्रचारकों की चुनावी रैलियों का दौर चला हुआ है इस मध्य भाजपा कांग्रेस के स्टार प्रचारक चुनावी रैलियां संबोधित करने विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतोंन में जहां भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शिलाई भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर के पक्ष में चुनावी रैली को सम्बोधित किया वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान के पक्ष में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा दस नवंबर को सतोंन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगी प्रियंका वाड्रा के सिरमौर दौरे की हामी के बाद सतोंन में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का 5 नवम्बर का प्रस्तावित चुनावी दौरा स्थगित हो गया है कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि 5 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की चुनावी रैली सतोन में प्रस्तावित थी, कांग्रेस की चुनावी रैली अब 10 नवंबर को होनी है, जिसमें राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी विशाल जनसभा संबोधित करेंगी, उन्होंने कहा कि इस रैली में प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस के कई दिग्गज भी उपस्थित रहेंगे।