मेरठ में आप महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जूही त्यागी के नेतृत्व में “गन्दगी हटाओ,झाड़ू चलाओ” पदयात्रा
देवभूमि न्यूज डेस्क
मेरठ
उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ आप पार्टी की महिला प्रकोष्ठ जिला ध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को झाड़ू चलाओ पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा जिलाध्यक्ष जूही त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 3 नवंबर से 10 नवंबर तक “गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” यात्रा का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जाना है
जिसमें मेरठ कैंट के वार्ड 9 कासमपुर से दिनांक 06 नवंबर को सुबह 12:00 बजे महिला प्रकोष्ठ मेरठ की तरफ से महिला जिला अध्यक्ष जूही त्यागी के नेतृत्व में “गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” पदयात्रा का आयोजन करेगे जिसमे आम आदमी पार्टी मेरठ के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहेंगे।