शिमला के बालूगंज,चक्कर,व घणाटी स्कूलों में मतदान के लिए किया प्रेरित
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
हिमाचल प्रदेश: 64 शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता एवं मतदाता सहभागिता अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूगंज, बीएसएन हाई स्कूल चक्कर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाटी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए.

नोडल अधिकारी ओपी किश्टा व योगेश शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे 12 नवंबर को मतदान के लिए हर वर्ग के लोगों को जागरूक करें ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और योग्य उम्मीदवार का चयन संभव हो सके.
उन्होंने नारा लेखन प्रश्नोत्तरी एवं लोक संगीत के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया और लोकतंत्र मजबूती के लिए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला.
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूगंज के प्रधानाचार्य दिनेश ठाकुर,
बी एस एन हाई स्कूल चक्कर की प्रधानाचार्य कंचन शर्मा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला Ganahatti के प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को लोकतंत्र मैं मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया ताकि मतदान प्रतिशत में राज्य में बढ़ोतरी दर्ज हो सके.
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे.