शिमला ग्रामीण विधानसभा में मतदान के प्रति किया प्रेरित

Share this post

शिमला ग्रामीण विधानसभा में मतदान के प्रति किया प्रेरित

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

हिमाचल प्रदेश: 64 शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र मैं मतदाता शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता गतिविधियों के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला Khaira, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला Ogli और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला Karyali मैं कार्यक्रम आयोजित किए गए.

नोडल अधिकारी OP Kaishta और योगेश शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व पर जानकारी दी और उनसे आग्रह किया कि वे समाज के हर वर्ग को अपना मत प्रयोग करने के लिए जागरूक करें ताकि 12 नवंबर 2022 को मत प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज हो सके.

उन्होंने नारा लेखन प्रश्नोत्तरी एवं लोकगीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया और मजबूत लोकतंत्र मैं भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला Khaira, Ogli, Karyali के प्रधानाचार्य बीके रघुवंशी, कुसुम लता व खेमराज भंडारी और गैर शिक्षक भी उपस्थित थे.