शिलाई की उठाऊ पेयजल योजना बिना बिजली से ठप्प- राजेश कुमार एक्सीयन
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई की उठाऊ पेयजल योजना बिजली ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण पूर्णतया ठप्प हो गई है
जिससे शिलाई क्षेत्र के हजारों परिवार पेयजल को तरस गए है
नेड़ा खड्ड-शिलाई उठाऊ पेयजल योजना का बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण यह समस्या उतपन्न हो गई है जल शक्ति विभाग का कहना है कि जब तक बिजली का नया ट्रांसफार्मर नही लगता तब तक पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी

बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व उठाऊ पेयजल योजना का बिजली ट्रांसफार्मर जल गया था कार्य चलाने के लिए विद्युत विभाग ने इसके स्थान पर एक अन्य बिजली ट्रांसफार्मर लगाया मगर वह भी खराब हो गया जिसके कारण नेड़ा खड्ड से पानी लिफ्ट नही होने के कारण उपभोक्ताओं को पानी से बंचित रहना पड़ रहा है
इस सम्बंध में शिलाई जल शक्ति विभाग मण्डल के अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि उठाऊ पेयजल योजना का नया बिजली ट्रांसफार्मर न लगने तक पेयजल योजना बाधित रहेगी
उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में में विद्युत बोर्ड पावंटा साहिब मण्डल के अधिशासी अभियंता से आग्रह किया है कि इस योजना के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए शीघ्र अति शीघ्र प्रयास किया जाए ताकि जनता को सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके