सिरमौर के सात स्वमसेवको ने राज्यपाल को दी सलामी
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
हिमाचल प्रदेश: राज्य स्तरीय दस दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना गणतंत्र दिवस परेड शिविर का राजकीय आदर्श बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी जिला शिमला में समापन! शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला समन्वयक जिला सिरमौर राम भज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के स्वयंसेवक बलवंत एवं दीक्षा ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर महामहिम राज्यपाल को सलामी दी!

इसके साथ साथ इस साल भी जिला सिरमौर से शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) करमचंद धीमान के कुशल नेतृत्व के कारण सात स्वयंसेवकों को महामहिम राज्यपाल को सलामी देने का अवसर मिला! राजकीय आदर्श बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी जिला शिमला में दस दिवसीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर राज्य समन्वयक दिलीप के नेतृत्व तथा स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री रामकृष्ण मारकंडे के मार्गदर्शन में बहुत ही सुचारू रूप से चला!

दस दिवसीय शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा सह निदेशक डॉ हरीश अवस्थी रहे! मुख्य अतिथि ने शिविर में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे सभी मास्टर ट्रेनर्स एवं सभी स्वयंसेवकों को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया! मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को सदैव नशे से दूर एवं अनुशासित होने की सलाह दी! शिविर के दौरान प्रत्येक दिन स्वयंसेवक प्रशिक्षण के लिए शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर जाते थे! प्रत्येक दिन सांय प्रत्येक जिले से पहुंचे स्वयंसेवक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते थे!

राष्ट्रीय सेवा योजना के 100 स्वयंसेवकों ने पुलिस,सैना, होमगार्ड, एनसीसी स्काउट एंड गाइड डाक विभाग के कर्मचारियों के साथ महामहिम राज्यपाल को सलामी दी! शिक्षा विभाग ने दस दिवसीय शिविर में हिमाचल प्रदेश से 11 जिलों से आए स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने के लिए दस मास्टर ट्रेनर्स की ड्यूटी लगवाई थी! इनमें प्रमुख रूप से जिला कांगड़ा से जिला समन्वयक शशि पाल राणा, जिला सिरमौर से जिला समन्वयक राम भज शर्मा, जिला ऊना से जिला समन्वयक मुकेश सलारिय, राज्य मीडिया प्रभारी राय सिंह रावत, जिला हमीरपुर से जिला समन्वयक चंद्र रेखा ,जिला मंडी से जिला समन्वयक ललिता कुमारी, जिला कांगड़ा से वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी आशारानी एवं रमेश जमवाल तथा स्थानीय विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी गुरु वचन सिंह ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया! इस वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस राजकीय आदर्श बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाल पानी में ही मनाया गया!

इस प्रतियोगिता में 11 जिलों से आए स्वयंसेवकों ने भाग लिया! इसमें प्रमुख रूप से भाषण प्रतियोगिता नारा लेखन एवं पेंटिंग का आयोजन किया गया! प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले स्वयंसेवकों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया! शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ से दो स्वयंसेवक दीक्षा एवं बलवंत द्वारा महामहिम राज्यपाल को सलामी देने के लिए विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है! विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ किरण कांता, राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित जगत राम शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंडित ब्रह्मदत्त, विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक धर्मपाल शर्मा ने इसका श्रेय कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला समन्वयक राम भज शर्मा को दिया!