पोका के पंचायत प्रधान सतीश चौहान का निधन
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पोका के युवा पंचायत प्रधान सतीश कुमार 38 के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है
बताया जा रहा है कि सतीश चौहान पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे सतीश चौहान ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया

बताया जा रहा है कि पहले पौण्टा, ओर देहरादून उपचार होता रहा तबियत ज्यादा खराब होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था जहाँ उपचार के दौरान मृत्यु हो गई सतीश चौहान अपने पीछे पत्नी,दो बच्चे और बृद्ध माता छोड़ गए उनके निधन पर उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान,पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने दुख व्यक्त किया है