शिमला जिला के ताहू में आगजनी के पीड़ितों को दी राहत- अरुण कुमार
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
शिमला जिला के उपमंडल कोटखाई के गांव तताहू बीती रात लगभग 2:00 बजे 3 मंजिला इमारत में आग लग गई राजस्व विभाग ने लगभग 45 से 50 लाख के बीच नुकसान का आकलन किया गया है.

तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि इस मकान में 4 परिवारों के 14 सदस्य रहते थे जिनमें प्रदीप कुमार पुत्र श्री रामलाल तथा पवन कुमार पुत्र रामलाल के मकान में गौशाला तथा दिनेश कुमार पुत्र श्री श्याम लाल एवं एवं राकेश कुमार पुत्र श्री टीकम दास रहते थे.
तहसीलदार ने बताया कि इस हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है तथा इस दौरान इन परिवारों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है और इसके अतिरिक्त 14 कंबल 4 त्रिपाल बर्तन बाल्टिया उपलब्ध करवाई गई है.
इस दौरान नायब तहसीलदार कोटखाई कलम सिंह भी उपस्थित थे.