शिलाई वन परिक्षेत्र के लोजा-मानल बीट में वन विभाग टीम ने दो वन काटुए धर दबोचे

Share this post

शिलाई वन परिक्षेत्र के लोजा-मानल बीट में वन विभाग टीम ने दो वन काटुए धर दबोचे

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

सिरमौर जिला के वन परिक्षेत्र शिलाई के अंतर्गत लोजा-मानल बीट में वन विभाग ने दो वन काटुओ को पकड़ डाले है विभाग ने इनके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है

गिरिपार क्षेत्र के लोजा मानव बीट में दो वन काढओ को वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ कर गिरफ्तार कर दिया हैऔर पकड़े गए दो लोगो को पुलिस के हवाले कर दिए है

शनिवार डी एफ ओ रेणुका ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र शिलाई के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने लोजा-मानल बीट में रात के वक्त दो वन काटुओ को गिरफ्तार किया अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले विभाग ने मौके पर तीन ताजे पेड कटे पाए गए जिसकी कीमत 109603/- आँकी गई। साथ ही सात नग लकड़ी के बरामद किए। विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कर वन काटुओं को पुलिस के हवाले कर दिया है

गौरतलब है कि शिलाई क्षेत्र मेंअधिकांश क्षेत्रों में वन काटूए सक्रिय हो गए है विभाग के कर्मचारियों को चकमा देकर पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला देते थे लेकिन ऐसी शिकायते मिलने पर डीएफओ रेणुका ने वन काटूओ के विरुद्ध कड़ा रुख अपना लिया है

मामले की पुष्टि करते हुए हैं कि डीएफओ रेणुका उर्वशी ने बताया कि वन काटूओ को किसी भी सूरत पर बक्शा नहीं जाएगा ग्रामीण क्षेत्र हो या मैदानी इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।