शिलाई विद्यालय के हेल्थ केयर के विद्यार्थियों ने माता पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग नाहन का किया औद्योगिक भ्रमण

Share this post

शिलाई विद्यालय के हेल्थ केयर के विद्यार्थियों ने माता पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग नाहन का किया औद्योगिक भ्रमण

देवभूमि न्यूज डेस्क
नाहन/शिलाई

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई के हेल्थ केयर के छात्रों ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत नाहन का भृमण किया

भारत सरकार और राज्य सरकार ने वोकेशनल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों में वोकेशनल विषय को पढ़ाया जा रहा है। इसमें शिलाई स्कूल में भी सिक्योरिटी और हेल्थ केयर विषय पढ़ाए जा रहे हैं। शिलाई विद्यालय से हेल्थ केयर के 9वी से 12वी तक के कुल 73 विद्यार्थियों ने यह भ्रमण किया।

हेल्थ केयर के ट्रेनर सनम चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि यह विषय 2013 से शिलाई विद्यालय में पढ़ाया जा रहा है जिसमे स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां पढ़ाई जाती है साथ ही हॉस्पिटल में जाकर अभ्यास भी करवाया जाता है

ताकि विद्यार्थी अपने व्यावहारिक जीवन में इसे लागू कर सकें। इस भ्रमण में हेल्थ केयर के विद्यार्थियों के साथ सनम चौहान हेल्थ केयर ट्रेनर, जवाहर देसाई सिक्योरिटी ट्रेनर तथा श्यामा ठाकुर भाषा अध्यापिका भी साथ रही।