पंजाब आनन्दपुर के सांसद मनीष तिवारी ने उठाई नवजोत सिद्धू के रिहाई की मांग

Share this post

पंजाब आनन्दपुर के सांसद मनीष तिवारी ने उठाई नवजोत सिद्धू के रिहाई की मांग

देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब/चंडीगढ़

पंजाब राज्य के आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई की मांग की है मनीष तिवारी कांग्रेस के पूर्व प्रधान सिद्धू के हक में उतर आए हैं। सांसद तिवारी ने भी सिद्धू की रिहाई के लिए आवाज उठाई और ट्वीट करके पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से अपने अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

तिवारी ने एक ट्वीट में लिखा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 161 राज्यपाल को जेल की सजा में छूट के लिए राज्य सरकार को की गई सिफारिशों पर कार्रवाई करने के लिए बाध्य करता है। हालांकि, यह एक संवैधानिक अधिकार है। शायद इस अधिकार को एकतरफा आजमाने का यह एक स्टीक मामला है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजा वड़िंग ने सिद्धू की रिहाई को लेकर ट्वीट किया था और कहा था कि नवजोत सिद्धू की रिहाई को पक्षपात से ऊपर उठकर विचार किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से से अपील की कि वह नवजोत सिद्धू की जल्द रिहाई पर विचार करें।