*क्यों जरूरी है शुगर पेशेंट के लिए नींद*-डॉ अर्चिता महाजन

Share this post

*क्यों जरूरी है शुगर पेशेंट के लिए नींद*-डॉ अर्चिता महाजन

देवभूमि न्यूज डेस्क
चंबा

यदि परिवारिक हिस्ट्री शुगर पेशेंट की है तो फिर जरूरी है 7 से 8 घंटे की गहरी नींद। 7 से 8 घंटे की गहरी नींद आपको डायबिटीज सहित कई रोगों से बचाती है
2020 में डायबेटोलोजिया में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मधुमेह वाले व्यक्ति जो सात घंटे से अधिक (या कम) सोते थे, उनमें पूरे सात घंटे नींद लेना वालों की तुलना में जल्दी मरने का जोखिम अधिक था।

जब आपका ब्लड शुगर बहुत अधिक या बहुत कम होता है, तो रात में नींद न आने की समस्या हो सकती है। टाइप 2 डायबिटीज में बेहतर नींद के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक यह है कि आप अपने ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखें ताकि आप पर्याप्त मात्रा में नींद ले सकें।बहुत कम नींद आपके शरीर पर तनाव डालती है। जिससे कोर्टिसोल हार्मोन बनने लगता है, और इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाकर ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाने का काम करता है।नींद न आने का एक कारण विटामिन बी 6 की कमी भी हो सकती है. दरअसल, विटामिन बी 6 मेलाटोनिन और सेरोटोनिन हार्मोन की कमी को पूरा करता है. रात को आराम से सोने के लिए सेरोटोनिन और मेलाटोनिन की जरूरत पड़ती है.
*योगा का सहारा ले*
नींद न आने पर बेड पर लेटकर कुछ योग करें. कुछ ऐसे योग हैं जो अच्‍छी नींद लाने में उपयोगी साबित हुए हैं जैसे भ्रामरी, प्राणायाम और शवासन करने से तुरंत नींद आ सकती है. नींद न आने पर एक्‍यूप्रेशर थेरेपी का सहारा लें. हमारे शरीर में कई ऐसे खास बिंदु (points) हैं जिनको दबाने से नींद आ सकती है
यह पॉइंट हाथ की छोटी उंगली की लाइन में कलाई के उलटी तरफ होता है। छोटे गोले की कल्पना करते हुए उस पर हल्के हाथों से ऊपर से नीचे की तरफ अथवा गोलाई में दबाव डालें। दो से तीन मिनट तक इसे करें। कुछ सेकंड के लिए इस पॉइंट को दबा कर रखें।तेल मालिश सिर और पैर पर भृंगराज का तेल लगाने तथा उससे मालिश करने से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है.

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डायटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पदम श्री राष्ट्रीय पुरस्कार एवं नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड राष्ट्रीय पुरस्कार 946381 9002