पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत की बढ़ी मुश्किलें, तीन दिन का बड़ा रिमांड

Share this post

पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत की बढ़ी मुश्किलें, तीन दिन का बड़ा रिमांड

देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब/चंडीगढ़

पंजाब के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। विजिलेंस ने धर्मसोत को आज मोहाली अदालत में पेश किया। इस दौरान विजिलेंस को साधू धर्मसोत सिंह को 3 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। कल कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था।

साधू सिंह धर्मसोत को विजिलेंस के दफ्तर में लाया गया था और उनके खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 4 दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे हैं जिसके चलते विजिलेंस पूर्व मंत्री साधू धर्मसोत के खिलाफ जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगा था जिसके बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा खैर के पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने अधिकारियों के तबादले और एन.ओ.सी. में धांधली केआरोप भी हैं।