ओटमील का सेवन करने से कई बीमारियां भी होती है दूर -डॉ अर्चिता महाजन

Share this post

ओटमील का सेवन करने से कई बीमारियां भी होती है दूर -डॉ अर्चिता महाजन

देवभूमि न्यूज डेस्क
चंबा

ओटमील में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें आयरन, फोलेट, कॉपर और मैंगनीज जैसे मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं।

अमेरिकन डायबिटीज एसोशिएशन के मुताबिक, ओटमील खाने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है. ओटमील में मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड ग्लूकोजपर कंट्रोल रखता है.
इसमें पाया जाने वाला ‘बीटा ग्लूकैन’ फाइबर से ब्लड कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही रहता है. इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट एवनेथ्रामाइड्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से फ्री रेडिकल्स की सुरक्षा करता है. इससे हार्ट अटैक की आशंका कम होती है.
वजन घटाने के​ लिए ओटमील (Oatmeal) या जई का दलिया बेहतर फूड ऑप्शन माना जाता है. लेकिन ओटमील को अगर आप सही तरीके से नहीं खाते, तो इससे आपका वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है. गलत तरीके से खाने से ये कैलोरी काउंट को बढ़ाएगा और वेट लॉस में कारगर नहीं होगा.
किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है। नाश्ते में ओट्मील खाकर आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।यह विटामिंस, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही इसमें बीटा-ग्लूकल भी होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है।
नाश्ते में ओट्मील खाना ह्रदय के लिए बहुत ही अच्छा होता है. वह खाने से शरीर में जमा ब्रेड पैलेस टो धीरे-धीरे कम हो जाता है
एक पैन में आधा कब ओट्स डालें उसमें हाफ टीस्पून सिनेमन पाउडर डालें फिर उसमें 3/4कप मिल्क डालकर उसे थोड़े देर के लिए भुने उसके बाद एक टेबलस्पून पीनट बटर डाले और फिर 2 से 3 मिनट तक बॉयल करे
एक बाउल में निकाल ले और ब्लूबेरीज और 1tsp चिया सीड्स डालकर खा ले

सौजन्य से

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डायटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पदम श्री राष्ट्रीय पुरस्कार एवं नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड राष्ट्रीय पुरस्कार