शिमला उपायुक्त आदित्य नेगी ने ट्री प्राधिकरण कमेटी के तहत किया संवेदनशील पेड़ो का निरीक्षण
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
हिमाचल प्रदेश: शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने ट्री अथारिटी कमेटी के तहत होटल होलीडे होम, परिमहल,रानी पार्क,कुसुम्पटी,जाखू, पुलिस लाइन कैथू,हनुमान मंदिर, केंद्रीय विद्यालय जाखू,पुलिस लाइन केंथू व केनेडी हाउस का निरीक्षण किया और संवेदनशील पेड़ों पर नगर निगम शिमला एवं वन विभाग शिमला को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
उन्होंने नगर निगम एवं वन विभाग शिमला को संवेदनशील पेड़ों को चिन्हित करने का आह्वान किया ताकि ट्री प्राधिकरण समिति द्वारा उचित कार्यवाही अमल में लाई जा सके.

डी एफ ओ अर्बन अनिता भारद्वान ने निरीक्षण स्थल पर उपायुक्त को संवेदनशील पेड़ों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की.
इस अवसर पर नगर निगम शिमला के अधिकारी गण एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे.