शिलाई स्कूल के सिक्योरिटी विषय के विद्यार्थियों ने किया होमगार्ड ट्रेनिग सेंटर नाहन का भर्मण

Share this post

शिलाई स्कूल के सिक्योरिटी विषय के विद्यार्थियों ने किया होमगार्ड ट्रेनिग सेंटर नाहन का
भर्मण

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई के सिक्योरिटी विषय के विद्यार्थियों ने होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर नाहन का औद्योगिक भ्रमण किया जिसमे उन्होंने आपदा प्रबंधन, आग से निपटने तथा बचाव और राहत के गुर सीखे।

बता दें कि यह औद्योगिक भ्रमण वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे हैं जिसने सरकार का उद्देश्य स्किल इंडिया,स्टिल इंडिया है।

यानी विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाकर उसे हर प्रकार के कौशल से परिपूर्ण करना है।
सिक्योरिटी विषय के ट्रेनर जवाहर देसाई ने जानकारी देते कहा कि इस भ्रमण में नवी और दसवीं के सिक्योरिटी विषय के कुल 71 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि शिलाई विद्यालय से सिक्योरिटी विषय पढ़ने वाले लगभग 20 विद्यार्थी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जो कि इस विषय से प्रेरत हुए हैं तथा आगे भी शेष विद्यार्थी भारतीय सेना में जाने के लिए उत्सुक हैं

जिसके लिए उन्हें हर प्रकार से प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी के अन्दर देश भक्ति को जागृत करना है।
इस भ्रमण के दौरान उनके साथ सुरजन राणा,टीजीटी सनम चौहान,हेल्थ केयर ट्रेनर सुनीता देसाई तथा वंदना देसाई भी साथ रहे।