मिल्लाह स्कूल के विद्यार्थियों ने किया देवभूमि विश्वविद्यालय देहरादून का भर्मण
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिल्लाह के छात्रों एवं अध्यापकों ने एग्रीकल्चर वोकेशनल एजुकेशनल टूर के अंतर्गत पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड के देवभूमि विश्वविद्यालय देहरादून का भर्मण किया

जिसमे एग्रीकल्चर ओर सिक्योरिटी सेक्टर के विद्यार्थियों ने जानकारी हासिल की

देवभूमि विश्वविद्यालय देहरादून के डॉ मित्तल यादव ओर उनके सहयोगियों ने बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की

स्कूल के प्रधानाचार्य दीप राम शर्मा ने बताया कि बच्चो का मनोबल बढ़ाने के लिए वोकेशनल टूर में डीईपी नीलम कुमारी,कामिनी,ओम प्रकाश,कमल शर्मा,बाबू राम शर्मा,हितेंद्र नेगी,यश ठाकुर ने भी बच्चों के साथ भर्मण किया
