*यूरिक एसिड और गाउट को बढ़ावा दे सकता है तनाव व पानी कम पीना-डॉ अर्चिता महाजन*
देवभूमि न्यूज डेस्क
चंबा
यूरिक एसिड, असल में एक रसायन है, शरीर जब प्यूरीन नामक पदार्थों का ब्रेक डाउन करता है तब इसका निर्माण होता है। प्यूरीन आमतौर पर शरीर में निर्मित होते हैं और कुछ खाद्य-पेय पदार्थों में भी पाए जाते हैं। ऐसे में यूरिक एसिड को प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों के पाचन से निकलने वाला एक प्राकृतिक अपशिष्ट उत्पाद कहा जा सकता है। आम तौर पर हमारी किडनी, मूत्र के माध्यम से यूरिक एसिड को फ़िल्टर करती रहती है।

हालांकि यदि आप अपने आहार में बहुत अधिक प्यूरीन वाली चीजों को शामिल करते हैं तो रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लग जाती है।जब आप तनावग्रस्त होते हैं, तो आपका शरीर पैंटोथेनिक एसिड खो देता है । यह एसिड महत्वपूर्ण है क्योंकि यह यूरिक एसिड को हटाने में शरीर की सहायता करता है, और जब पैंटोथेनिक एसिड का स्तर कम होता है, तो यूरिक एसिड अधिक होता है, जिससे गाउट होता है।बहुत सारा पानी पीने से आपका किडनी यूरिक एसिड को तेज़ी से बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए जिनकी परिवारिक हिस्ट्री गाउट की हो उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए।
डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डायटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेन योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पदम श्री राष्ट्रीय पुरस्कार एवं नॉमिनेटेड फॉर नेशनल यूथ अवार्ड 94638 19002