पंजाब में मान सरकार का बड़ा एक्शन, छात्रवृत्ति घोटाले में 6 अधिकारी बर्खास्त
देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब/चंडीगढ़
पंजाब राज्य में मान सरकार की बड़ी कार्रवाई में 39 करोड़ के घोटाले में 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले में संलिप्त पाए गए 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।
पंजाब सरकार ने 39 करोड़ रुपए के एक बड़े घोटाले में 6 अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए लोगों में उप निदेशक परमिंदर सिंह गिल, चरणजीत सिंह, उप नियंत्रक मुकेश भाटिया, अनुभाग अधिकारी राजिंदर चोपड़ा, दो वरिष्ठ सहायक राकेश अरोड़ा और बलदेव सिंह शामिल हैं। इनमें से चार अधिकारी सामाजिक न्याय अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग में कार्य करते थे, जबकि दो वित्त विभाग में काम करते थे।
दरअसल उक्त घोटाला 2019 में कांग्रेस के शासनकाल में मंत्री साधु सिंह के कार्यकाल के दौरान सामने आया था। इस दौरान कुछ निजी संस्थानों को 16.91 करोड़ रुपए गलत तरीके से वितरित किए गए थे। जिसमे दो विभागों के अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है