शिलाई अस्पताल बनेगा माॅडल अस्पताल – हर्षवर्धन चैहान

Share this post

शिलाई अस्पताल बनेगा माॅडल अस्पताल – हर्षवर्धन चैहान

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई, 22फरवरी।

सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में पिछले पांच वर्षो के दौरान विकास की दृष्टि से बहुत पिछड़ गया। शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी रही है जिसके चलते क्षेत्र की जनता को अनेक असुविधाओं का नित्य प्रति सामना करना पड़ रहा है। यह बात उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने शिलाई प्रवास के दूसरे दिन शिलाई में कही

शिलाई जोन की 12 ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में शिलाई अस्पताल की घोषणा की गई थी, जिसमें एक भी बिस्तर नहीं लग पाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिलाई अस्पताल को एक भव्य स्वास्थ्य संस्थान बनाएगी और क्षेत्र के लोगों को उनके घर द्वार के समीप बेहतर चिकित्सा उपचार सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि संस्थान खोलना अथवा इनकी संख्या बढ़ाना वर्तमान सरकार का लक्ष्य नहीं है। लक्ष्य है तो मौजूदा संस्थानों को मजबूत करना। इनमें स्टाफ की कमी को पूरा करना तथा ढाचाँगत सुविधाओं का सृजन करना। उन्होंने कहा कि दूरवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों में अध्यापकों की कमी है।हमारी सरकार एक नीति के तहत स्कूलो में जरूरी पदों को भरेगी।
उद्योग मंत्री पूर्व भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पाँच सालों के दौरान शिलाई क्षेत्र में भ्रष्टाचार खूब पनपा। हाटी मुद्दे को भाजपा ने वोट बैंक से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि हाटी शब्द उनकी देन है और हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने की नींव कांग्रेस सरकार ने बहुत पहले रख दी थी। हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें बीते चुनाव में हराने के लिये भाजपा ने अनेक अनैतिक हथकण्डे अपनाए। राजनीति का स्तर इतिहास में इतना कभी नहीं गिरा जो भाजपा के नेताओं ने गिराया। उन्होंने कहा कि राजनीति कारोबार के लिये नहीं, बल्कि सेवा के लिये की जानी चाहिए। उन्होंने कहा हमारी सरकार का प्रयास समाज में भाईचारा और सौहाद्र्व बढ़ाना है। इससे क्षेत्र के विकास को भी बल मिलता है।
हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के रूप में प्रदेश को एक इमानदार और कर्तव्यनिष्ठ नेतृत्व मिला है। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्री लोगों का दुख दर्द भली भांति समझते हैं। इस बार का मंत्रिमण्डल अच्छे पढ़े-लिखे नेताओं का है जिसका लाभ जनता को निश्चित तौर पर मिलेगा। उन्होंने फिर दोहराया कि कांग्रेस की सरकार अगले पांच सालों के दौरान प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन को साकार करेगी। प्रदेश की जनता को सकारात्मक बदलाव जरूर नजर आएगा। युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित करना तथा समाज से नशे जैसी बुराई को उखाड़ फैंकना मुख्य प्राथमिकताओं में हैं।
हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई अंचल की 10 ग्राम पंचायतों की लोगों की समस्याएं भी सुनी। सभी पंचायतो के चुने हुए प्रतिनिधियों तथा विभिन्न संस्थाओं ने मंत्री को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला व ब्लाॅक कांगे्स कमेटी के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।