शिमला हाटी विकास मंच राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार से मिला

Share this post

शिमला हाटी विकास मंच राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार से मिला

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार से हाटी समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला में मिला जिसमें ज़िला सिरमौर के गिरीपार के हाटी समुदाय के लाखों लोगों को जनजाति अधिकार दिलाने वाले बिल से संबंधित राज्यसभा में पेश हो रहे संशोधन विधेयक पर विस्तारपूर्वक बातचीत की गई डॉक्टर सिकंदर कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिस तरह से लोकसभा से बिल परित हुआ है

उसी तरह से शीघ्र ही राज्यसभा से भी हाटी समुदाय से संबंधित जनजाति बिल पारित होगा उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी जो कहते है वे उस कार्य को करते है। उन्होने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी जी कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, के साथ कार्य कर रही है , हाटी समुदाय से संबंधित संसदीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद
हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय के लाखो लोगो को शीघ्र ही उनका हक मिलेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा,मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा , उपाध्यक्ष कपिल चौहान महासचिव अतर सिंह तोमर मीडिया प्रभारी अनुज शर्मा, मदन तोमर, अर्जुन सिंह, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।