नैहरियां आईटीआई में पोस्टर और निबंध के माध्यम से बताया G-20 का महत्व
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां में जी-20 पर पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इसमें फिटर , ड्रेस मेकिंग और एसओटी व्यवसायों के 55 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया । संस्थान के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सुनील दत्त ने इस अवसर पर जी-20 पर अपने विचार व्यक्त किए ।

उन्होंने बताया कि इस साल भारत जी-20 देशों की अध्यक्षता के पद पर कार्यरथ हैं , सरकार के स्तर पर अगला जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर , 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि जी-20 को ग्रुप ऑफ ट्वेंटी कहां जाता है । उन्होंने आगे बताया कि जी-20 दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा तय करता है । जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान कुछ महत्वपूर्ण एजेंडे तैयार किए जाते हैं । यह समूह मुख्य रूप से ग्लोबल इकॉनमी , आर्थिक स्थिरता , जलवायु परिवर्तन के मुद्दे और सतत विकास इत्यादि प्रक्रियाओं पर काम करता है । उन्होंने कहा कि जी-20 का गठन दिसंबर , 1999 में हुआ था और भारत इसकी अध्यक्षता आगामी 30 नवंबर 2023 तक करेगा । इस अवसर पर संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।

इससे पहले संस्थान में पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने जी-20 के महत्व को बताया । पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ड्रेस मेकिंग व्यवसाय की पलक
ने प्रथम , फिटर व्यवसाय के प्रेम ने द्वितीय और फिटर व्यवसाय के तुषार राणा और एसओटी व्यवसाय की आरती ने तृतीय स्थान हासिल किया , वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में ड्रेस मेकिंग व्यवसाय की रितिका प्रथम , फिटर व्यवसाय के सुमित राणा द्वितीय और एसओटी व्यवसाय की अंजलि तृतीय स्थान पर रही ।