हाटी समिति पदाधिकारियों ने की अर्जुन मुंडा व रेणुका सिंह से मुलाकात
देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली/शिलाई
दिल्ली मे केंद्रीय जनजातीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी व केंद्रीय राज्य जनजातीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह जी से मुलाक़ात की।

इस दौरान सांसद भाई सुरेश कश्यप जी विशेष रूप से साथ मौजूद रहे साथ ही हाटी समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। हाटी समुदाय को जनजातीय करवाने के विषय पर काफी समय तक चर्चा हुई।

नवंबर माह मे हाटी समुदाय का बिल लोकसभा मे पास हो चूका है जिसे अब राज्य सभा मे पास करवा कर राष्ट्रपति को भेजना बाकी रह गया। माननीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हाटी समुदाय का बिल राज्य सभा मे पास करवा कर राष्ट्रपति को भेज दिया जाएगा।
