राहुल गांधी नैतिक रूप से भ्रष्ट हैं: असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा
देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी नैतिक रूप से भ्रष्ट हैं गुवाहाटी में उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है।
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा अपनी एक अलग ही पैटर्न पर बोलने के लिए जाने जाते हैं अभी उन्होंने राहुल गांधी के ऊपर एक स्टेटमेंट दिया है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को नैतिक रूप से भ्रष्ट बताया है।
इतना ही नहीं उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि मनमोहन सिंह के सरकार में इन्होंने अध्यादेश फाड़ दिया था । बताते चलें कि कांग्रेस के द्वारा जब से राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द किया गया है तब से भारतीय जनता पार्टी के ऊपर बदले की कार्यवाही करने और कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं यह कहा जा रहा है
कि कांग्रेस को कमजोर करने के लिए और कांग्रेस से बदला लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ऐसा किया जा रहा है हाल ही में मल्लिकार्जुन खड़गे जो कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष है उन्होंने यह बयान दिया था कि लीगल टीम राहुल की सदस्यता रद्द होने पर काम कर रही है।