शिशु विद्या निकेतन स्कूल कफोटा में होता है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास- सुरजन सिंह ठाकुर
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
शिशु विद्या निकेतन हाई स्कूल कफोटा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं पिछले दो दशकों से स्कूल के 100 से अधिक बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के लिए चयनित हुए हैं पिछले वर्ष 3 बच्चे का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के लिए हुआ जिसमें ज्योत्सना ठाकुर सपुत्री सुदेश ठाकुर, मोनाक्षी शर्मा सपुत्री राजेंद्र शर्मा, अदिति चौहान सपुत्री सुरेंद्र चौहान का जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के लिए चयन हुआ था

और इन बच्चों में इस वर्ष जेएनवी नाहन में ज्योत्सना ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया है वर्तमान में इस स्कूल के 7 बच्चे जेएनवी में शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं हंसिका ठाकुर सपुत्री नारायण ठाकुर ने इसी वर्ष आठवी की वार्षिक परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है और इसी छात्रा का कब्बडी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ इस वर्ष कार्तिक चौहान सपुत्र सुरेन्द्र चौहान का आल इडिया सैनिक स्कूल के लिए चयन हुआ! इसी स्कूल की छात्रा निकिता शर्मा जिसका इसी विद्यालय स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर के लिए चयन हुआ था इसी वर्ष इस छात्रा ने अंडर- 23 में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता !

इसी स्कूल की छात्रा विश्वज्योति सपुत्री कुंदन ठाकुर ,अनिषा शर्मा सपुत्री गीताराम शर्मा निवासी गुदी मानपुर ,रोबिन तोमर सपुत्र भीम सिंह तोमर का MBBS के लिए चयन हुआ हैं ज्योत्सना शर्मा सुपुत्री मोहन लाल शर्मा यूको बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं
इस स्कूल मे पढ़े कई छात्र मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं जिनमे अनुज शर्मा सपुत्र मोहन लाल शर्मा ,अंजना कपूर सपुत्री लाइक राम कपूर तथा मनीषा कपूर सपुत्री रघुवीर सिंह कपूर , रीना शर्मा सपुत्री हिरदा राम शर्मा वर्तमान में आयुवेर्दिक डॉक्टर के रूप में कार्य कर रही हैं तथा इसी स्कूल में छात्र रह चुके हरीश पुंडीर पुत्र जगत सिंह पुंडीर , जयप्रकाश पुंडीर पुत्र मुंशी राम पुंडीर ,राहुल ठाकुर पुत्र अतर सिंह ठाकुर जेई के पद पर कार्यरत हैं

तथा इंजीनियर प्रवीण ठाकुर वर्तमान में हाईकोर्ट में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं तथा इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर चुके छात्र शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है पूनम पुंडीर टीजीटी के पद पूनम कपूर जेबीटी तथा रीना पुंडीर एग्रीकल्चर और कुसुम पुंडीर पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत है स्कूल के निर्देशक सुरजन सिंह ठाकुर के दिशा निर्देश में स्कूल के समस्त स्टॉफ बधाई के पात्र हैं और स्कूल में पढ़ रहे सभी बचो के उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं