शिलाई में मिड डे मील वर्करों की राज्य सचिव हिमी देवी अध्यक्षता में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन

Share this post

शिलाई में मिड डे मील वर्करों की राज्य सचिव हिमी देवी अध्यक्षता में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई में मिड डे मील वर्करों की जिलास्तरीय एक बैठक राज्य सचिव मिड डे मील साथी हिमी देवी और सीटू जिलाध्यक्ष साथी लाल सिंह की उपस्तिथि में 15सदसीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें ब्लॉक प्रधान सत्या देवी व महासचिव विरेन्द्र सिंह चुने गए ब्लाक प्रधान व सचिव ने संयुक्त ब्यान में सरकार पर आरोप लगाया है

कि एक तो मिड डे मिल वर्कर्स पूरे देश में सबसे गरीब तबके का वर्कर्स है,दूसरा सरकार भारी स्तर पर मिड डे मील वर्करों का शोषण कर रही है, मात्र अभी तक 3500रू वर्करों को दिया जा रहा है वह भी 3-4 महिनो के बाद। जिला सिरमौर में तीन महिने से वेतन अभी तक नहीं दिया गया है, सरकार के पास प्रति माह 1-2 तारिख तक नियमित वर्करों को देने केलिए लाखों,व हजारों में पैसा है लेकिन जब बात मिड डे मील वर्करों की आती है तो खजाना ख़ाली हो जाता है,

चुनाव के दौरान बड़े वादे किए जाते हैं लेकिन सता की कुर्सी मिलने पर सब कुछ भूल जाते हैं।
उन्होंने सरकार से मांग हैकि अभी हाल ही में जो 284के लगभग स्कूल बंद किए गए और छंटनी के तौर पर जो वर्कर बाहर हुए उन्हें अन्य स्टाफ की तरह सरकार उन्हें भी सरकार प्राथमिकता के आधार पर अन्यंत्र जगह पर भर्ती करे हर महीने 1-7तारीख तक मिलना ही चाहिए।

इसके साथ साथ छुट्टियां आंगन बाड़ी के तर्ज पर कम से कम 20छुट्टियां लागू की जाए।इसके साथ साथ न्यूनतम वेतन व एक दिन की दिहाड़ी 375रूकी जाए।व प्रत्येक पाठशाला में दो वर्करों को अनिवार्य रुप से रखा जाए।


45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिश के अनुसार मिड डे मिल वर्करों को नियमित किया जाए यदि सरकार ने समय रहते मांगो को नहीं माना तो जुलाई महीने मे बहुत बड़ा आन्दोलन तैयार किया जाएगा जिसकी जिम्मेदार स्वयं सरकार होगी