बांदली गावँ के शहीद श्याम सिंह को शहीदी दिवस पर दी श्रंद्धाजलि

Share this post

बांदली गावँ के शहीद श्याम सिंह को शहीदी दिवस पर दी श्रंद्धाजलि

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के गावँ बांदली के शहीद श्याम सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया है जिसको भूतपूर्व सैनिक संगठन शिलाई, पांवटा तथा स्थानीय प्रशासन और *रा0 व0 म0 विद्यालय बांदली ढाढस के संयुक्त सहयोग से मनाया गया।

बता दें कि 11 अप्रैल 2013 को इस वीर सपूत ने भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसलिए हर वर्ष आज के दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज इस शहीदी दिवस में विशेष रूप से शहीद श्याम सिंह के पिता प्रताप चौहान, माता कमला देवी, भूतपूर्व सैनिक संगठन शिलाई, पांवटा से जवाहर देसाई, जीवन चौहान, विक्रम चौहान, देवेन्द्र देसाई तथा बांदली ढाढस विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश नेगी,

और स्थानीय प्रशासन की और से कानूनगो श्री नैन सिंह राणा, शहीद श्याम सिंह के परिवार के सदस्य, समस्त विद्यालय के सदस्यों के साथ 2 विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा स्थानीय पंचायत के प्रधान और समस्त लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

भूतपूर्व सैनिक संगठन शिलाई, पांवटा* की तरफ से उपमंडलाधिकारी शिलाई से आग्रह किया गया कि वह शहीद परिवार की समस्या को गहनता से सुने तथा जल्द से जल्द उनका निपटारा करें।

अंत में भूतपूर्व सैनिक संगठन शिलाई, पांवटा द्वारा स्थानीय प्रशासन, स्थानीय पंचायत और विशेष कर बांदली ढाढस विद्यालय के समस्त सदस्यों का इस शहीदी दिवस को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया गया।